फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: बस अड्डे में अश्लील हरकत करने वाले युवक की चप्पलों से पिटाई

Sat, 04 Jul 2026 01:31 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। रोडवेज बस अड्डे पर युवती से अभद्रता करने वाले युवक को सरेआम थप्पड़ जड़ने के साथ ही चप्पलों से पिटाई की गई। इस बीच बस अड्डे में अफरातफरी का माहौल हो गया। लोगों ने आरोपी युवक को पकड़ पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

बस अड्डे में बस का इंतजार कर रही युवती से पास ही खड़ा युवक अश्लील हरकतें करने लगा। पहले तो युवती ने इसे नजरअंदाज किया लेकिन इसके बावजूद युवक बाज नहीं आया तो गुस्साई युवती ने पहले तो उसे थप्पड़ जड़े और चप्पल से पिटाई कर दी। घटना बुधवार की शाम की बताई गई है। शुक्रवार को घटना का वीडियो सोशल मीडिया में प्रसारित हुआ। पुलिस ने आरोपी का चालान किया है। कोतवाल विजय मेहता ने बताया कि युवती की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें