फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किच्छा के बरा गांव में युवक की पीट-पीटकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
किच्छा/रुद्रपुर। किच्छा क्षेत्र के बरा गांव में मंगलवार शाम एक युवक की चोरी के संदेह में लाठियों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। युवक का शव बगीचे में पड़ा मिला। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बरा गांव निवासी प्रेमप्रकाश गंगवार (37) पुत्र कुंदनलाल वाहन चालक था। कोविड कर्फ्यू के दौरान काम न मिलने के कारण वह बेरोजगार था। बताया जा रहा है कि मंगलवार को बरा गांव के एक व्यक्ति के ट्रैक्टर का हुक चोरी हो गया था।
हुक मालिक को गांव के प्रेमप्रकाश पर चोरी करने का शक था। मृतक के बड़े भाई दीप चंद ने बताया कि आरोपी ने दोपहर में उन्हें फोन कर बताया था कि उनका भाई प्रेेमप्रकाश ट्रैक्टर-ट्रॉली का हुक चोरी कर ले गया है। हुक नहीं मिलने पर वह प्रेमप्रकाश को देख लेगा। इस पर दीप चंद ने कहा कि हुक वापस कर देगा।
विज्ञापन

शाम चार बजे गांव के उनके एक मुंह बोले भतीजे ने उन्हें फोन कर बताया कि प्रेमप्रकाश बेसुध हालत में बगीचे के किनारे पड़ा हुआ है। वह मौके पर पहुंचे तो उनके भाई की मौत हो चुकी थी। उसके शरीर पर चोट के कई निशान थे।
घटना की सूचना पर सीओ वीर सिंह, किच्छा एसएसआई राजेश पांडे, पुलभट्टा थानाध्यक्ष विनोद जोशी फोर्स के मौके पर पहुंचे और शव कब्जे में लेकर मोर्चरी भिजवाया। सीओ वीर सिंह ने बताया कि मामले में गुलाब राय की तहरीर पर कैलाश गंगवार, अखिलेश, मुकेश और शंकर लाल के खिलाफ थाना पुलभट्टा में धारा 302 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
इधर, घटना का पता चलते ही मृतक के घर में लोगों की भीड़ उमड़ गई। ग्रामीणों के अनुसार मृतक के अलावा उसके तीन और भाई दीप चंद, शिवचरन और गुलाब राय सब अलग-अलग रहते हैं।
मृतक की मां और पत्नी पूजा इस घटना से सदमे में हैं। प्रेमप्रकाश की पुत्री श्वेता गांव के स्कूल में पांचवीं की छात्रा है जबकि पुत्र समर कक्षा तीन में पढ़ता है। बताया जा रहा है कि प्रेमप्रकाश की पत्नी कुछ दिन पहले ही पति के नशे की आदत से तंग आकर मायके चली गई थी, जो घटना की सूचना मिलने पर गांव पहुंची थी।
किच्छा और पुलभट्टा पुलिस ने बरा में डेरा डाला
किच्छा। पुलिस को शक है कि प्रेमप्रकाश की हत्या के आरोपी गांव में ही हैं। चूंकि घटना दिन में हुई है। शक है कि आरोपी किसी न किसी रिश्तेदार के घर पर ही छुपा होगा। आरोपी फरार न हो इसलिए पुलभट्टा पुलिस के अलावा किच्छा पुलिस भी गांव में ही डेरा डाले हुए है। सूत्रों के अनुसार पुलिस ने आरोपी के परिवार के कुछ लोगों को हिरासत में लिया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें