फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital: पर्यटक कर रहा था अनैतिक मांग, युवकों ने जमकर कर दी धुनाई, वीडियो हो रहा वायरल

Tue, 22 Aug 2023 02:37 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल

सार

नैनीताल में पर्यटकों के साथ अभद्रता और मारपीट के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। घटना के वीडियो वायरल होने से शहर की छवि खराब हो रही है।
विज्ञापन
रविवार की देर रात माल रोड में पर्यटक को लात घूसों से पीटते युवक। फोटो-सीसीटीवी फुटेज
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

माल रोड पर स्थानीय युवकों ने रविवार देर रात एक पर्यटक की पिटाई कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस ने तीन युवकों की पहचान कर उनका चालान किया है।

विज्ञापन


नैनीताल में पर्यटकों के साथ अभद्रता और मारपीट के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। घटना के वीडियो वायरल होने से शहर की छवि खराब हो रही है। ऐसा ही एक मामला रविवार देर रात माल रोड पर पुलिस चेकपोस्ट के सामने हुआ है। वीडियो में पांच से छह युवक बीच सड़क एक पर्यटक को गिराकर मार रहे हैं। किसी तरह पर्यटक अपनी जान बचाकर भागा।

स्मैक तस्कर बन गई मां: बेटे की लत पूरा करने के लिए धंधे में उतरी शकीला, पुलिस के हत्थे चढ़ी फिर बताई कहानी
विज्ञापन
विज्ञापन


वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। हालांकि तब तक पर्यटक नैनीताल से जा चुका था। मारपीट करने तीन युवकों को पुलिस ने आखिर पकड़ लिया। पूछताछ में पता चला कि पर्यटक युवकों से अनैतिक मांग कर रहा था। सीओ विभा दीक्षित ने बताया कि पर्यटक से मारपीट करने वाले तल्लीताल क्षेत्र निवासी प्रकाश जोशी, जीवन सिंह नेगी व महेंद्र सिंह का चालान किया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें