फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ramnagar: 27 किलो गांजे के साथ युवक पुलिस गिरफ्त में, आमडंडा क्षेत्र में पकड़ा सराईखेत से तस्करी कर आ रहा सागर

Tue, 18 Aug 2026 08:29 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, रामनगर

सार

सराईखेत से गांजा लेकर आ रहे आरोपी को पुलिस ने कार के साथ आमडंडा क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 27 किलो गांजा बरामद हुआ है।
विज्ञापन
गांजे के साथ युवक पुलिस गिरफ्त में - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामनगर के सराईखेत से गांजा लेकर आ रहे आरोपी को पुलिस ने कार के साथ आमडंडा क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 27 किलो गांजा बरामद हुआ है।

कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर सोमवार को पुलिस टीम ने आमडंडा क्षेत्र से पूछड़ी नई बस्ती निवासी सागर सिंह रावत को 27 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी ने बताया कि वह शुक्रवार को सराईखेत के लिए अपनी कार से टूरिस्ट बनकर सराईखेत घूमने के बहाने गया था। सोमवार को उसने सराईखेत में जगत सिंह नाम के व्यक्ति से 70 हजार रुपये में गांजा खरीदा। इसे वह गुलरघट्टी निवासी आशू खान और कुंडेश्वरी निवासी बबलू को 7 लाख रुपयों में बेचने की फिराक में था। चारों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर सागर सिंह से पूछताछ कर तस्करी के साक्ष्य खंगाले जा रहे हैं।

अग्निवीर की तैयारी करता है आरोपी

विज्ञापन

आरोपी सागर सिंह अग्निवीर में शामिल होने की तैयारी कर रहा है। आसानी से पैसे कमाने की लत ने उसके इस सपने को पूरी तरह तोड़ दिया है। कोतवाल ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह पूर्व में दो तीन बार गांजे तस्करी कर चुका है।

पुलिस की रेकी के लिए सुबह बाइक से आया दोस्त
पुलिस ने बताया कि सोमवार को आरोपी ने अपने के एक साथी रामनगर निवासी हर्षित कुमार को बाइक से सराईखेत बुलाया था। वापसी में हर्षित आरोपी की कार से आधा से एक किलोमीटर आगे चलकर चेकिंग की हर जानकारी आरोपी तक पहुंचा रहा था। बताया कि कार्रवाई के दौरान आरोपी अपनी बाइक छोड़कर फरार हो गया जिसकी तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें