फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क निर्माण के लिए आप का प्रदर्शन

विज्ञापन
नैनीताल में आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता धरने पर बैठे हुए। - फोटो : NAINITAL
विज्ञापन
नैनीताल। नैनीताल के समीप कृष्णापुर क्षेत्र को सड़क मार्ग से जोड़ने की मांग को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) ने धरना-प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने आयुक्त कार्यालय में ज्ञापन सौंपकर क्षेत्र को मार्ग से जोड़ने की मांग की है।
विज्ञापन

सोमवार को आम आदमी पार्टी के नगर अध्यक्ष शाकिर अली के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कृष्णापुर क्षेत्र में सड़क निर्माण की मांग को लेकर तल्लीताल गांधी चौक पर धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। शाकिर अली ने कहा कि क्षेत्रवासी सालों से मार्ग बनाने की मांग को लेकर मुखर हैं। उसके बाद कार्यकर्ताओं ने आयुक्त कार्यालय पहुंच ज्ञापन सौंपकर मार्ग निर्माण करने की मांग उठाई। इस दौरान प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप दुम्का, विनोद कुमार, डॉ. महेश आर्य, हरीश बिष्ट, सुरेश चंद्र, पूरन मिश्रा, राकेश कुमार, शान बुरहान अख्तर, विमला देवी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें