फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा बेरोजगार चले जंगल की ओर

Thu, 03 Sep 2015 01:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/रामनगर।
विज्ञापन
विज्ञापन
पहले लोग नौकरी की तलाश में गांव से शहर की ओर जाते थे। अब बढ़ती बेरोजगारी ने युवाओं को जंगल की ओर मोड़ दिया है। वन आरक्षी के 152 पदों के लिए 16 हजार युवाओं ने आवेदन किया है।
विज्ञापन


रामनगर वन प्रभाग, तराई पश्चिमी वन प्रभाग, अतिभूमि संरक्षण और कार्बेट टाइगर रिजर्व में इन दिनों खुली भर्ती के साथ विभागीय भर्ती की प्रक्रिया चल रही है।

जिसमें तराई पश्चिमी वन प्रभाग में 46 पदों के लिये 3 हजार से ऊपर आवेदन आये हैं। वहीं रामनगर वन प्रभाग में 45 पदों के लिये 5 हजार से ऊपर, अतिरिक्त भूमि संरक्षण में 16 पदों के लिये 6 हजार के लगभग आवेदन आ चुके हैं।
विज्ञापन


यहां आवेदन जहां करने की 31 अगस्त अंतिम तारीख थी, तो कार्बेट टाइगर रिजर्व में 45 पदों के लिये 2 हजार से अधिक आवेदन आ चुके हैं। जबकि यहां की अंतिम तिथि सात सितंबर है। जिसको लेकर विभागीय कर्मी दिन रात आवेदन पत्रों को जांचने में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें