फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ramnagar: दोस्त के साथ गए युवक की मौत, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया

Tue, 19 May 2026 09:48 AM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी

सार

रामनगर में दोस्त के साथ गए युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। अस्पताल में लावारिस छोड़कर फरार हुए युवकों पर परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन
इकलौते बेटे प्रमोद की मौत पर अस्पताल परिसर में छलक गए मां के आंसू। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामनगर में दोस्त के साथ गए युवक की संदिग्ध मौत हो गई। गंभीर हालत में युवक को अस्पताल लाकर लावारिस छोड़ने और उसकी मौत के बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए दोस्त के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस अब अस्पताल और आसपास के सीसीटीवी कैमरों को खंगालकर मामले की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है।

मोहल्ला बंबाघेर निवासी प्रमोद आर्या (25) पुत्र पन्नी राम रविवार की शाम को एक युवक के साथ बैलगढ़ गया था। परिजनों के अनुसार प्रमोद शादी समारोह में खाना बनाने का काम करता था। युवक भी उसके साथ काम करता था। सोमवार सुबह तक प्रमोद घर नहीं आया तो सुबह पुलिस की सूचना पर अस्पताल पहुंचे परिजनों को पता चला कि उनके बेटे की मौत हो गई है। प्रमोद परिवार में इकलौता बेटा था। उसकी दो बहनें है। परिजनों की अनुसार उसकी हत्या हुई है।

विज्ञापन


कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि मामला संदिग्ध है। पीएम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया है। उन्होंने बताया कि रविवार की देर रात कुछ लोग युवक को लेकर अस्पताल आए थे, तब प्रमोद की हालत ठीक थी। अस्पताल में कुछ देर बाद ही उसने दम तोड़ दिया था। इसके बाद आरोपी युवक शव को अस्पताल में ही छोड़कर फरार हो गए। अस्पताल के कैमरे चेक किए जा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। जल्द ही युवकों की पहचान कर उनसे पूछताछ की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें