हल्द्वानी। सड़क हादसे में घायल युवक ने सुशीला तिवारी अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। किच्छा के लालपुर निवासी बशीर अंसारी (25) जुम्मन बीती 20 जुलाई को बरोड़ा किच्छा में कार की टक्कर लगने से घायल हो गया था। उसे उपचार के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सोमवार की रात उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मंगलवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंपा। संवाद