हल्द्वानी। राजपुरा निवासियों ने अतिक्रमण के मामले में मकानों पर लगाए जा रहे लाल निशान पर लोगों ने नाराजगी जताते हुए उन्हें अन्यत्र विस्थापित करने की मांग की है। एसडीएम को दिए ज्ञापन में कहा कि मुख्यमंत्री के हस्तक्षेप के बाद मानसून तक जो फौरी राहत दी गई है उससे लोग असंतुष्ट हैं। आरोप लगाया कि प्रशासनिक अधिकारी बगैर बताए उनके क्षेत्र में पहुंचे और मार्किंग कर चले गए, तब से क्षेत्रवासी अपने को ठगा महसूस कर रहे हैं। बताया कि इस कार्रवाई से क्षेत्र के लोग डरे और सहमे हुए हैं। कहा, वे यहां 70-75 वर्षों से क्षेत्र में रहे हैं। उन्होंने मकान न तोड़ने की मांग उठाई। ज्ञापन देने वालों में मनोज कुमार मन्नू, मोहनी देवी, भगवती, रूपा देवी, रोशनी देवी, पुष्पा देवी, सरस्वती, किरन, गुड्डी देवी, शीला देवी, रेखा, मोहनी आदि रहीं। संवाद