फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंपर खाई में गिरा, दो घायल

Tue, 25 Oct 2016 11:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर।
विज्ञापन
रामनगर के सड़क हादसे में युवक घायल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रामनगर। सल्ट जिला अल्मोड़ा के ग्राम हरड़ा को उपखनिज ले जा रहा डंपर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। समय रहते दोनों डंपर सवारों ने कूद कर अपनी जान बचाई। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें निजी वाहन से संयुक्त चिकित्सालय लाया गया। जहां उनका उपचार चल रहा है। 
विज्ञापन


मंगलवार को अमरजोत सिंह निवासी हाथीडंगर पीरूमदारा व अमरीश सिंह निवासी कालागढ़, बिजनौर हल्द्वानी से उपखनिज लेकर सल्ट जिला अल्मोड़ा के हरड़ा गए थे। वापस लौटते वक्त हरड़ा के समीप उनका वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। दोनों ने समय रहते डंपर से छलांग लगा दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें संयुक्त चिकित्सालय लाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें