हल्द्वानी के लालकुआं के बिंदुखत्ता रावतनगर में दीपक सिंह (30) ने 29 मार्च को संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ खा लिया। अस्पताल ले जाते समय दीपक ने अपने भाई और जीजा से कहा कि 27 मार्च को तीन-चार महिलाओं ने उसकी वीडियो बनाई थी जो सोशल मीडिया पर वायरल हुई। इसमें उसके पास से कच्ची शराब दिखाई गई। इससे उसकी बदनामी हुई और उसी से आहत होकर उसने जहर खा लिया।
पोस्टमार्टम हाउस पर रावतनगर बिंदुखत्ता निवासी प्रवीण सिंह मेहता ने बताया कि उनके भाई दीपक सिंह ने 29 मार्च की दोपहर में जहरीला पदार्थ खा लिया। इसके बाद उसने जीजा खनक सिंह रावत को फोन किया। प्रवीण ने बताया कि 27 मार्च की शाम एक वीडियो वायरल हुआ। इसमें दीपक को कुछ महिलाओं ने घेरा था और उसकी स्कूटी से कथित रूप से कच्ची शराब के आठ से 10 पाउच बरामद होने की बात करते हुए हंगामा किया था। वीडियो में महिलाएं दीपक के सामने शराब के पाउच के साथ दिखाई दे रही हैं। कुछ देर हंगामा करने के बाद बिना पुलिस को बताए सभी वहां से चली गईं। दीपक भी घर आ गया।
प्रवीण के अनुसार वीडियो के वायरल होने पर उसकी बदनामी होने लगी और वह अवसाद में चला गया। इसी कारण उसने रविवार दोपहर में जहरीला पदार्थ खा लिया। एसटीएच उपचार के दाैरान सोमवार को उसकी माैत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद परिवार वालों को शव सौंप दिया गया।
...तो पुलिस को क्यों नहीं सौंपा