फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब के नशे में खाई में गिरा युवक

विज्ञापन
नैनीताल में हल्द्वानी मार्ग में कूड़ा खड्ड के समीप खाई में गिरे युवक को रैस्क्यू कर खाई से निकालत - फोटो : NAINITAL
विज्ञापन
नैनीताल। नैनीताल-हल्द्वानी सड़क पर हनुमानगढ़ी के पास लघुशंका कर रहा युवक शनिवार शाम खाई में गिर गया। सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एक घंटे तक रेस्क्यू अभियान चलाकर युवक को बचा लिया। नशे में होने के कारण युवक के खाई में गिरने की आशंका है।
विज्ञापन

बरेली निवासी रचित शनिवार को घूमने के लिए नैनीताल आया था। शनिवार शाम करीब साढ़े सात बजे वह हल्द्वानी रोड के पास लघुशंका कर रहा था। शराब के नशे में संतुलन बिगड़ने से रचित खाई में गिर गया। खाई से चिल्लाने की आवाज आने पर लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। तल्लीताल चीता कांस्टेबल शिवराज राणा ने मौके पर पहुंचकर फायर ब्रिगेड और एसडीआरएफ की टीम को सूचित किया। टीम ने करीब एक घंटे तक बचाव अभियान चलाकर युवक को खाई से सुरक्षित निकाल लिया। एसओ विजय मेहता ने बताया कि युवक लगभग 200 मीटर गहरी खाइ में गिर गया था। गनीमत रही कि युवक को गंभीर चोटें नहीं आई हैं। मामूली रूप से चोटिल युवक को बीडी पांडे अस्पताल भेज दिया गया है। रेस्क्यू टीम में अग्निशमन अधिकारी चंदन राम, जवाहर राणा, सुरेंद्र धामी, सुरेंद्र कुमार, संदीप रावत, जितेंद्र गिरी, चंदन रौतेला, महेंद्र भंडारी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें