फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्जिया में नहाते हुए युवक डूबा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। बुद्ध पूर्णिमा पर गर्जिया माता मंदिर और कोसी नदी में नहाने के लिए हजारों की संख्या में श्रृद्धालु पहुंचे। इस बीच एक चंदौसी निवासी युवक डूब गया, जिसे परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अस्पताल पहुंचने से पहले ही परिजन शव लेकर चले गए।
विज्ञापन

चंदौसी निवासी नेतराम (40) पुत्र चिरौंजी लाल सोमवार को परिजनों के साथ गर्जिया मंदिर में माता के दर्शन करने पहुंचा था। दर्शन के बाद वह सभी कोसी नदी में नहाने लगे। इस बीच अचानक नेतराम नदी में डूब गया। परिजनों ने उसे किसी तरह नदी से बाहर निकाला और टैंपों से रामनगर सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल की ओर से पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस के अस्पताल पहुंचने से पहले ही परिजन शव लेकर चंदौसी चले गए। कोतवाल अरूण कुमार सैनी ने बताया कि मृतक युवक के परिजनों से फोन पर वार्ता की गई। उन्होंने बताया कि नेतराम को कोसी नदी में नहाते हुए मिर्गी का दौरा पड़ा और वह डूब गया था जिससे उसकी मौत हो गई है। परिजन शव लेकर चले गए और किसी भी तरह की कार्रवाई करने से इनकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें