कोसी बैराज पर कोसी नदी का बढ़ता जलस्तर।
- फोटो : आयोजक
रामनगर। पीरूमदारा से रामनगर की ओर से आ रहा बाइक सवार खड़े ट्रक में घुस गया। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। हादसे का कारण पता नहीं चल पाया है।
रविवार देर रात लईक अहमद (25) पुत्र रईस अहमद निवासी शक्तिनगर पूछड़ी पीरूमदारा से बाइक से घर लौट रहा था। चिल्किया के पास लईक की बाइक से नियंत्रण हटा और वह दोपहिया समेत खड़े ट्रक में घुस गया। हादसे में लईक गंभीर रूप से घायल हो गया। 108 एंबुलेंस की मदद से बाइक सवार को अस्पताल भेजा गया। लईक की सरकारी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। संवाद