फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूटी फिसलने से युवक की मौत

Thu, 22 Sep 2016 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी
विज्ञापन
देर शाम हुई बारिश से भरा पानी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 झमाझम बारिश के चलते लामाचौड़ पेट्रोल पंप के समीप बुधवार की रात स्कूटी सवार फिसलकर गिर पड़ा। अस्पताल में पहुंचने पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पता चला है कि युवक ने हेलमेट नहीं पहना था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


पनियाली का रहने वाला रितेश्वर प्रसाद (26) पुत्र ईश्वरी प्रसाद बुधवार रात स्कूटी से अपने दूसरे घर छड़ायल को जा रहा था। लामाचौड़ पेट्रोेल पंप के समीप बारिश तेज के चलते सड़क में पानी भरा होने से उसकी स्कूटी फिसल गई।

युवक लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़ा। घटना की सूचना मिलने पर परिवार के लोग उसे एक निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष एके वर्मा का कहना है कि शव को मोर्चरी में रखा गया है। बृहस्पतिवार को उसका पंचनामा भरा जाएगा।
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्यटा युवक की मौत तेज बारिश की वजह से स्कूटी फिसलना प्रतीत होता है लेकिन मामले की जांच की जा रही है। बारिश इतनी तेज थी कि सामने कुछ भी नहीं दिखाई दे रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें