फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Sat, 02 Dec 2023 01:35 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। कलावती कॉलोनी निवासी युवक ने कमरे में पंखे से लटककर जीवनलीला समाप्त कर ली। युवक ने सुसाइड नोट में आत्महत्या की बात स्वीकारी है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं घटना के बाद से परिवार में मातम छाया हुआ है।
विज्ञापन

हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र में रहने वाले उत्पल रस्तोगी (21) ने शाम करीब साढ़े पांच बजे अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
पुलिस के अनुसार, आत्महत्या से पहले युवक ने सुसाइड नोट में कमीटिंग सुसाइड लिखा है। उसने अपने दोस्त को भी कमीटिंग सुसाइड लिखकर व्हाट्सएप मैसेज भेजा जिसे बाद में खुद ही डिलीट कर दिया। बताया जा रहा है कि उत्पल रस्तोगी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहा था। आत्महत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चला है। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कोतवाल हरेंद्र चौधरी ने बताया कि सुसाइड नोट मिला है जिसमें कमीटिंग सुसाइड लिखा है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें