फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ई- संजीवनी के माध्यम से घर बैठे पा सकेंगे उपचार

विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
नैनीताल। ई संजीवनी योजना के तहत अब नैनीताल में भी डॉक्टरों ने ऑनलाइन माध्यम से मरीजों का इलाज शुरू करा दिया है। बीडी पांडे अस्पताल के 12 डॉक्टर मरीजों का ई संजीवनी के माध्यम से इलाज करेंगे। बता दें कि ई संजीवनी कार्यक्रम के तहत मरीजों को घर बैठे इलाज की सुविधा दी जा रही है। इसी क्रम में अब बीडी पांडे अस्पताल के डॉक्टरों ने भी ई- संजीवनी के माध्यम से मरीजों का इलाज शुरू कर दिया है। कार्यक्रम प्रभारी डॉ. एमएस रावत ने बताया कि बीते दो दिनों में छह मरीजों को स्वास्थ्य परामर्श और दवाओं को लेकर जानकारी दी गई है। बताया कि इन दिनों वह बीडी पांडे के लगभग एक दर्जन डॉक्टरों को प्रशिक्षण दे रहे हैं। जल्द ही सभी डॉक्टर ई संजीवनी एप के माध्यम से मरीजों का इलाज करेंगे। अस्पताल के पीएमएस डॉ. केएस धामी ने बताया कि जो मरीज किसी कारण से अस्पताल नहीं आ सकते हैं, वह ई संजीवनी एप डाउनलोड कर अपना रजिस्ट्रेशन कर दिक्कत बता सकते हैं। डॉक्टर उन्हें इलाज की जानकारी और दवा भी लिखवाएंगे। बताया कि इस माध्यम से दूरदराज क्षेत्र में रह रहे लोगों को बहुत लाभ मिलेगा। बताया कि बीडी पांडे अस्पताल के डॉ. एमएस दुग्ताल और डॉ. मोनिका भी ई संजीवनी एप के माध्यम से कई मरीजों को इलाज दे चुके हैं। डॉ. संजीव खर्कवाल, डॉ. मंजू रावत, डॉ. प्रियांशु श्रीवास्तव, डॉ. दीपिका लोहनी, डॉ. गिरीश पांडे, डॉ. आरुषि गुप्ता, डॉ. नरेंद्र रावत प्रशिक्षण ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें