फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: योगेश बने उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने चीनपुर कुसुमखेड़ा निवासी योगेश जोशी को प्रदेश कांग्रेस कमेटी का सचिव बनाया है। कांग्रेस संगठन में प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी मिलने पर जोशी ने कहा कि वह अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करेंगे। कहा कि कांग्रेस की रीति-नीति के अनुसार काम करने के साथ ही संगठन को मजबूत करेंगे।
विज्ञापन

उधर योगेश जोशी के प्रदेश सचिव बनने पर नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, विधायक सुमित हृदयेश, उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, पूर्व राष्ट्रीय सचिव प्रकाश जोशी, प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया, जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल सहित कांग्रेस नेताओं ने खुशी जताई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें