फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व का स्वास्थ्य संदेश बन गया है योग : रेखा

Sun, 16 Nov 2025 02:45 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
शांति योग धाम चैंपियन में योग की मुद्रा में एक प्रतिभागी। फोटो- सूचना विभाग
विज्ञापन
हल्द्वानी। खेल मंत्री रेखा आर्या ने शनिवार को ऊंचापुल स्थित अमृत आश्रम क्षेत्र में शांति योग धाम चैंपियनशिप का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से योग को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने के बाद आज योग का सूर्य एशिया से लेकर अफ्रीका, यूरोप और अमेरिका तक चमक रहा है। कहा कि योग अब भारत की सांस्कृतिक धरोहर के साथ-साथ विश्व का स्वास्थ्य संदेश बन चुका है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 38वें राष्ट्रीय खेलों में पहली बार योगासन को एक खेल स्पर्धा के रूप में शामिल कराना उत्तराखंड और देश के लिए गर्व की बात है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में ओलंपिक जैसी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी योगासन एक खेल विधा के रूप में शामिल होगा। उन्होंने कहा कि योग और रोग दोनों विलोम अर्थ वाले शब्द हैं। जहां योग है, वहां रोग नहीं हो सकता। फिट इंडिया और फिट उत्तराखंड अभियान की आधारशिला भी योग ही है। उन्होंने लोगों का आह्वान किया कि वह अपनी दिनचर्या में योग को शामिल करें। इस अवसर पर मेयर गजराज सिंह बिष्ट, नैनीताल दुग्ध संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा, शांति योगधाम संस्था के संस्थापक दर्शन सिंह बोरा, विजयलक्ष्मी बोरा, भुवन भट्ट, पलक चौरसिया, खुशी सोनकर, प्रेम बोरा, महेंद्र रावत आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें