फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदी के बरस... भुलवा गया धनतेरस

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। इस बार दो दिन मनाए गए धनतेरस पर खूब धनवर्षा हुई। हल्द्वानी में 275 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार होने का अनुमान लगाया जा रहा है। सबसे ज्यादा रौनक बर्तन बाजार और सर्राफा बाजार में देखने को मिली। वाहनों के शोरूमों पर भी खूब धनवर्षा हुई। इलेक्ट्रॉनिक्स कारोबार में भी उछाल देखने को मिला।
विज्ञापन

दो साल से कोविड काल की मार झेल रहे बाजार को दीपावली पर संजीवनी मिली। धनतेरस पर शनिवार के बाद रविवार को सुबह से शाम तक बाजार में खरीदारों का हुजूम उमड़ पड़ा। बाजार में सुबह से ही ग्राहकों का तांता लगा रहा। पिछले दो साल के मुकाबले इस बार बेहतर व्यापार होने की उम्मीद जताई जा रही थी। व्यापारियों का यह अनुमान सही साबित हुआ। साल 2019 में धनतेरस पर 235 करोड़ और साल 2020 में 240 और साल 2021 में 252 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ था। वहीं इस बार करीब 275 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ। इससे व्यापारियों में खुशी का लहर दिखाई दी।
हल्द्वानी के बर्तन बाजार, मीरा मार्ग, कारखाना बाजार, रेलवे बाजार, सदर बाजार, पटेल चौक, नैनीताल रोड स्थित सोना चांदी, कपड़े के ब्रांडेड शोरूम, घरेलू सजावट, गिफ्ट आइटम, खील-खिलौने, मिठाई, आतिशबाजी की दुकानों में जमकर खरीदार पहुंचे। ज्वैलरी शोरूमों पर भीड़ की वजह से लोग अपनी बारी का इंतजार करते दिखे। कोविड काल के दो साल बाद भी बाजार मंदी की चपेट में था। इस बार धनतेरस की कमाई ने व्यापारियों को उस मंदी से उबरने में काफी मदद की है।
विज्ञापन

सजे-धजे प्रतिष्ठानों ने ग्राहकों को किया आकर्षित
धनतेरस की तैयारी व्यापारी लंबे समय से कर रहे थे। बाहर से माल मंगाना हो या फिर उन्हें दुकान में सजाना हो, सभी तैयारियां पिछले एक हफ्ते से चल रही थीं। वहीं, शनिवार की सुबह से ही रविवार देर रात तक बाजारों की खूबसूरती अपनी चमक बिखेर रही थी। वहीं ग्राहकों की भीड़ ने इस सजावट और उसकी सुंदरता में चारचांद लगा दिए। रविवार को शहर के बाजारों में पैर रखने तक की जगह नहीं बची थी। छोटे से लेकर बड़े तक हर व्यापारी ग्राहकों को संतुष्ट करता दिखाई दे रहा था।
बीते साल के मुकाबले ऑटोमोबाइल बाजार में आई कमी
कोविड के दोनों वर्षों में जहां बाजार के अलग-अलग क्षेत्रों में कारोबार की वृद्धि हुई, वहीं ऑटोमोबाइल क्षेत्र में बीते साल के मुकाबले कुछ कमी दिखाई दी। हालांकि बाइक और कार विक्रेताओं की उम्मीदों के मुताबिक, व्यापार काफी अच्छा बताया जा रहा है। कार विक्रेताओं की मानें तो कोविड के दूसरे साल 2021 में लोगों ने छोटी कारों की जबरदस्त खरीदारी की थी। उस दौरान कार व्यापार को मंदी से थोड़ी राहत मिली थी। हालांकि उसका असर इस बार के बाजार देखने को मिला। छोटी गाड़ियों के मुकाबले बड़ी गाड़ियों की बिक्री तो ज्यादा हुई लेकिन बिक्री पर असर दिखाई दिया।
विज्ञापन

आंकड़ों के मुताबिक इतने व्यापार की उम्मीद (आंकड़े की ध नराशि अनुमानित )
व्यापार क्षेत्र - 2022- 2021- 2020
सर्राफा - 90 86 80
ऑटोमोबाइल - 120 140 100
इलेक्ट्रॉनिक्स - 15 08 10
बर्तन - 40 06 05
अन्य - 10 12 08
(नोट:- धनराशि करोड़ में है और अनुमानित है।)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें