फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: सुमित दिल्ली में यशपाल आर्य भी रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। रेलवे भूमि के मामले में कांग्रेस के बड़े नेता दिल्ली में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान मौजूद रहेंगे। हल्द्वानी में भी कांग्रेस के नेताओं ने प्रभावित क्षेत्र में अपनी सक्रियता लगातार बना रखी है। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और विधायक सुमित हृदयेश सुुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान मौजूद रहेंगे। कांग्रेस के बड़े नेताओं ने उम्मीद जताई है कि फैसला लोगों के हक में आएगा। इधर, बनभूलपुरा में लोगों को दिलासा देने के लिए कांग्रेस के कई नेता सक्रियता बनाए हुए हैं।
विज्ञापन

मानवता के नाते सीएम अपना प्रतिनिधि भेजें : नेता प्रतिपक्ष
हल्द्वानी। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्या ने कहा कि राज्य सरकार ने अपने पक्ष को उच्च न्यायालय में कमजोर तरह से रखा जिस वजह से यह फैसला आया है। कहा कि सरकार को मानवता के नाते एक प्रतिनिधिमंडल बनभूलपुरा भेजना चाहिए था। हल्द्वानी में भाजपा के सांसद, विधायक और मंत्री आते रहते हैं लेकिन कोई भी प्रभावित लोगों से मिलने नहीं गया जबकि यह मामला पूरे देश में चर्चा का विषय बन गया है। कहा कि मेरी मांग है कि अगर सीएम यहां नहीं आ सकते तो कम से कम अपने किसी प्रतिनिधि को भेजकर यहां लोगों को आश्वस्त करना चाहिए था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें