फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: 800 मीटर दौड़ में कोटद्वार के यश और मेघा रहे प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

- एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की मेजबानी में अंतर महाविद्यालय एथलेटिक्स प्रतियोगिता शुरू

- श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय के कुल सचिव ने किया प्रतियोगिता का उद्घाटन
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार। श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय की अंतर महाविद्यालयी एथलेटिक्स प्रतियोगिता एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की मेजबानी में स्पोर्ट्स स्टेडियम रोशनाबाद में शुरू हुई। इसमें गढ़वाल मंडल के 53 कॉलेज की टीमों के लगभग 350 खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। विश्वविद्यालय के कुलसचिव दिनेश चंद्रा ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। दो दिवसीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का रविवार को होगा समापन।
प्रतियोगिता के पहले दिन 800 मीटर दौड़ के पुरुष वर्ग में राजकीय महाविद्यालय कोटद्वार के यश चौधरी ने प्रथम, गवर्नमेंट पीजी कॉलेज गोपेश्वर के कमल राम ने द्वितीय और पंडित ललित मोहन शर्मा कैंपस ऋषिकेश के जितेश पंडित ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। महिला वर्ग में राजकीय महाविद्यालय कोटद्वार की मेघा ने प्रथम और ललिता रावत ने द्वितीय, राजकीय पीजी कॉलेज चमोली की प्रतिभागी तृतीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

200 मीटर दौड़ के पुरुष वर्ग में जसपाल राणा कॉलेज देहरादून के अंशुल कुमार ने प्रथम, राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार के मोहित द्वितीय और दीपांशु तृतीय स्थान पर रहे। महिला वर्ग में जसपाल राणा कॉलेज देहरादून की सृष्टि ठाकुर ने प्रथम, पंडित ललित मोहन शर्मा कैंपस ऋषिकेश की प्रिंसी प्रजापति ने द्वितीय और राजकीय महाविद्यालय डाकपत्थर देहरादून की निकिता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
5000 मीटर दौड़ के पुरुष वर्ग में राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार के प्रभु महतो ने प्रथम, हिमगिरी कॉलेज लंढौरा के आकांश कुमार ने द्वितीय और राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार के मोहित सैनी तृतीय स्थान पर रहे। महिला वर्ग में राजकीय महाविद्यालय कोटद्वार की मीनाक्षी नेगी प्रथम, रुचि रानी द्वितीय रहीं।
विज्ञापन

इस अवसर पर कुल सचिव दिनेश चंद्रा और एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के अध्यक्ष एवं खेल आयोजक संदीप चौधरी ने कहा कि खेल छात्रों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। खेलों से अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना और आत्मविश्वास का विकास होता है। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ बेहतर प्रदर्शन करने का आह्वान किया। इस मौके पर आयोजन सचिव उमराव सिंह, सांसद प्रतिनिधि अनिल पुरी, प्रोफेसर राखी पंचोला, प्रोफेसर प्रीति कुमारी, हीरा सिंह बिष्ट, शक्ति सिंह बर्त्वाल, अमित चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें