फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेस अस्पताल में एक्सरे बंद, टेक्नीशियन कोरोना पॉजिटिव आए

विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
हल्द्वानी। टेक्नीशियन के पॉजिटिव आने के बाद सोबन सिंह जीना बेस अस्पताल में एक्सरे कक्ष बंद हो गया है। अब न एक्सरे और अल्ट्रासाउंड हो सकेंगे न ही सीटी स्कैन। उधर, बुधवार को जिला प्रतिरक्षण अधिकारी और मेडिसिन विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर समेत 97 पॉजिटिव मामले आए।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. भागीरथी जोशी ने बताया कि बेस अस्पताल के रेडियोलॉजिस्ट डॉ. विपिन पंत को भी अपनी जांच करानी पड़ेगी। महिला अस्पताल में दो दिन बाद अल्ट्रासाउंड शुरू हो जाएंगे। सेवानिवृत्त रेडियोलॉजिस्ट से बात हो गई है। बृहस्पतिवार से तीन चार दिनों तक महिला अस्पताल में ही गर्भवती महिलाओं (इमरजेंसी) के अल्ट्रासाउंड होंगे। रेडियोलॉजिस्ट डॉ. विपिन पंत ने बताया कि एक्सरे रूम को बंद करके सैनिटाइज कराया गया है। उधर, एसीएमओ डॉ. रश्मि पंत ने बताया कि जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. अजय शर्मा की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उनके संपर्क में आए 20 लोगों के सैंपल जांच को भेजे जाएंगे। एसटीएच के एमएस डॉ. अरुण जोशी ने बताया कि मेडिसिन विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. मकरंद सिंह भी पॉजिटिव आए हैं। उनके संपर्क में आए अन्य के सैंपल जांच को भेजे जाएंगे।
दो और मरीजों की मौत
हल्द्वानी। सुशीला तिवारी अस्पताल में कोविड पॉजिटिव दो और मरीजों की मौत हो गई। 105 मरीजों की हालत बहुत गंभीर है। काशीपुर निवासी 67 वर्षीय व्यक्ति को एक सितंबर को भर्ती कराया गया था। एमएस डॉ. अरुण जोशी ने बताया कि उसे मधुमेह के अलावा अन्य बीमारियां थी। बताया कि सांस लेने में तकलीफ के साथ ही निमोनिया भी था। रुद्रपुर निवासी 51 वर्षीय मरीज को थायरायड, मधुमेह के साथ ही हृदय संबंधी दिक्कत भी थी। दोनों मरीजों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव थी। एसटीएच में कोरोना पॉजिटिव 255 मरीज भर्ती हैं और आइसोलेशन में 28 को रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें