भीमताल (नैनीताल)। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान भीमताल में 14 और 15 मई को भौतिक विज्ञान और विज्ञान के शिक्षकों की कार्यशाला आयोजित की जाएगी। डॉ. शैलेंद्र सिंह धपोला ने बताया कि दो कार्यशाला में पूर्व आचार्य पद्मश्री एचसी वर्मा शिक्षकों को संबोधित करे प्रशिक्षु शिक्षकों से वार्ता भी करेंगे। प्राचार्य सुरेश चंद्र ने बताया कि कार्यशाला के माध्यम से शिक्षकों को विज्ञान के क्षेत्र की जानकारी दी जाएगी।