धानाचूली (नैनीताल)। रामगढ़ क्षेत्र के एक रिजॉर्ट में सोमवार के भाजपा का जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शुभारंभ प्रदेश संगठन महामंत्री अजेय कुमार, कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, जिला प्रभारी खिलेंद्र चौधरी, जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, मेयर गजराज सिंह बिष्ट और प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट ने किया। जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट ने कार्यकर्ता को संगठन की रीढ़ कहा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन की मजबूती पर जोर देने का आह्वान किया। जिला प्रभारी खिलेंद्र चौधरी ने प्रशिक्षण को राष्ट्रवाद और सेवा भावना से जोड़ने वाला अभियान बताया। प्रदेश महामंत्री अजेय कुमार ने पार्टी के सैद्धांतिक अधिष्ठान, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद, पंच निष्ठाओं पर प्रकाश डाला। प्रशिक्षण में प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार, दायित्वधारी सुरेश भट्ट, रणदीप पोखरिया, विवेक सक्सेना, प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत, जिला महामंत्री रंजन सिंह बर्गली, जिपं अध्यक्ष दीपा दरम्वाल, दयाकिशन पोखरिया, विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट आदि मौजूद रहे।