फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में जिज्ञासा 26 पर कार्यशाला का आयोजन

Sat, 16 May 2026 01:07 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल परिसर में शुक्रवार को ''''जिज्ञासा 26'''' विषय पर ''''इनोवेशन एंड इट्स इमर्जिंग ऑपर्च्युनिटीज'''' पर कार्यशाला का आयोजन हुआ। विवि के आईपीआर सेल एवं सेंटर फॉर इंडियन नॉलेज सिस्टम (आईकेएस), कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग विभाग के सहयोग से आयोजित कार्यशाला में देहरादून परिसर से डीन रिसर्च डॉ. टीकम सिंह और कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग विभागाध्यक्ष डॉ. अनुपम सिंह ने आंतरिक मूल्यांकन एवं संशोधित मूल्यांकन नीति के निर्माण पर चर्चा की। राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद समन्वयक डॉ. सुशीला दहिया ने एनएएसी दस्तावेजीकरण एवं गुणवत्ता मानकों पर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। सेंटर फॉर इंडियन नॉलेज सिस्टम के प्रमुख डॉ. अरुण राठौड़ डॉ. अरुण राठौड़ ने नवाचार एवं बौद्धिक संपदा अधिकार विषय पर सत्र प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में भीमताल परिसर के निदेशक कर्नल (सेनि) अनिल कुमार नायर ने संकाय सदस्यों को प्रेरित किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें