फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: एसएसपी ने पुलिस लाइन मैस और कैंटीन का किया निरीक्षण

Sat, 16 May 2026 01:06 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टीसी ने शुक्रवार को पुलिस लाइन स्थित मैस, कैंटीन, सीपीसी कैंटीन और एमटी शाखा का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान एसएसपी ने मैस प्रभारी को निर्देश दिए कि पुलिस जवानों को पौष्टिक एवं संतुलित भोजन उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने भोजन में मौसमी सब्जियों के साथ शुद्ध पहाड़ी व्यंजनों को भी शामिल करने पर जोर दिया। साथ ही मैस परिसर में साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। इसके अलावा एमटी शाखा में सरकारी वाहनों की फिटनेस, लॉग बुक और मेंटेनेंस की समीक्षा करते हुए उन्होंने वाहनों का नियमित निरीक्षण करने और समय-समय पर उनकी सर्विसिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि आपात परिस्थितियों में पुलिस वाहन पूरी तरह सक्षम रह सके। इस मौके पर एसपी नैनीताल डॉ. जगदीश चंद्र, एसपी मनोज कत्याल, सीओ अंजना नेगी, अमित कुमार, सुमित पांडे, रविकांत सेमवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें