फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: शिक्षकों के लिए तनाव प्रबंधन एवं मानसिक स्वास्थ्य पर कार्यशाला आयोजित

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। पार्वती प्रेमा जगाती सरस्वती विहार में शिक्षकों के लिए मंगलवार को हुई कार्यशाला के दौरान कुल आठ सत्रों में तनाव प्रबंधन, सकारात्मक सोच, समय प्रबंधन और कार्य-जीवन संतुलन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गहन चर्चा हुई। प्रधानाचार्य डॉ. सूर्य प्रकाश ने कहा कि शिक्षक समाज के पथप्रदर्शक हैं। अतः उनका मानसिक रूप से स्वस्थ रहना अनिवार्य है। रिसोर्स पर्सन विजय पंत ने योग, ध्यान और आत्मचिंतन को तनाव नियंत्रण का प्रभावी माध्यम बताया। उन्होंने कहा कि शिक्षकों का ऊर्जावान रहना विद्यार्थियों को मानसिक रूप से सशक्त बनाने के लिए आवश्यक है। कार्यशाला में 12 विद्यालयों के 34 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और समूह चर्चा व विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से व्यावहारिक गुर सीखे। संचालन विरेंद्र कुमार ने किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें