फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: कुमाऊं विवि में एनसीटीई की पहल पर हुई कार्यशाला

Sat, 28 Feb 2026 01:44 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय शिक्षक शिक्षा परिषद (एनसीटीई) की पहल पर कार्यशाला आयोजित की गई। एनसीटीई विशेषज्ञ डॉ. ट्विंकल पांडा ने एनपीएसटी के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। कुलपति प्रो. डीएस रावत और शिक्षा संकायाध्यक्ष प्रो. अतुल जोशी ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। कुलपति प्रो. रावत ने छात्रों के मानसिक पक्ष पर बल देने का आग्रह किया। उन्होंने शारीरिक पक्ष पर भी ध्यान देने को कहा। प्रो. अतुल जोशी ने कहा कि ये उपक्रम शिक्षकों की व्यावसायिक प्रगति में सहायक होंगे। विकास गुप्ता और प्रो. पंकज अरोड़ा के संदेश भी ऑनलाइन दिखाए गए। द्वितीय तकनीकी सत्र में डॉ. शुभा मिश्रा और डॉ. ज्ञान रंजन साहू ने एनएमएम डिजिटल पोर्टल पर पंजीकरण का व्यावहारिक अभ्यास कराया। संचालन डॉ. पुष्पा अधिकारी ने किया। वहां प्रो. संजय पंत, प्रॉक्टर प्रो. हरीश बिष्ट, प्रो. ललित तिवारी, एससीईआरटी देहरादून के समन्वयक डॉ. अंकित जोशी और आईटीईपी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. अशोक उप्रेती आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें