फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: विधायक मोहन बिष्ट के अनुरोध पर सीएम धामी ने लिया निर्णय

Sat, 28 Feb 2026 01:43 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
लालकुआं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लालकुआं के विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट के अनुरोध पर बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाए जाने संबंधी पूर्व में विलोपित की गई घोषणा को पुनः जीवित करने का अनुमोदन प्रदान कर दिया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक इससे पूर्व विधानसभा क्षेत्र लालकुआं अंतर्गत ग्राम बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम घोषित किए जाने की घोषणा की गई थी। हालांकि उक्त क्षेत्र के वन क्षेत्राधिकार में होने के कारण भारत सरकार से वन विभाग के स्तर पर अनापत्ति प्राप्त करना आवश्यक था। विभिन्न प्रावधानों और प्रक्रिया में संभावित समय को देखते हुए 1 जुलाई 2025 को हुई विभागीय समीक्षा बैठक में उक्त घोषणा को राजस्व विभाग की सूची से विलोपित कर दिया गया था।अब मुख्यमंत्री द्वारा पुनः इस घोषणा को बहाल किए जाने से बिंदुखत्ता क्षेत्र के निवासियों में आशा की नई किरण जगी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें