नैनीताल। खेल मैदान में आयोजित स्व. एनके आर्या स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता के तहत सोमवार को दो मुकाबले खेले गए। इसमें कृष्णापुर ए और वन हिट वंडर्स ने जीत दर्ज की।
पहला मुकाबला अल्टीमेट चैलेंजर और कृष्णापुर ए के बीच खेला गया। अल्टीमेट चैलेंजर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवरों में 100 रनों का लक्ष्य रखा। जवाब में उतरी कृष्णापुर ए की टीम ने महज 10 ओवरों में ही लक्ष्य हासिल कर लिया। दूसरे मैच में वन हिट वंडर्स ने पहले बल्लेबाजी की और स्कोर बोर्ड पर 160 रन लगा दिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एनवाईसी की टीम दबाव में बिखर गई और लक्ष्य नहीं पा सकी। इन मैचों के दौरान अंपायरिंग की जिम्मेदारी सैयद रियान, करण रावत और आयुष रावत ने निभाई।