फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंचुरी मिल में मजदूर की मौत, धरने पर बैठ गए विधायक 

Mon, 02 Oct 2017 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो 
विज्ञापन
धरने पर बैठ गए विधायक  - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सेंचुरी पेपर मिल में रविवार को ड्यूटी के दौरान मजदूर ने दम तोड़ दिया। मृतक के आश्रितों को मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर विधायक नवीन दुम्का लोगों के साथ मिल के मुख्य द्वार पर धरने पर बैठ गए। मिल प्रबंधन ने कारखाने के निर्धारित मानकों के आधार पर परिवार को 4.25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दिलाने का लिखित आश्वासन दिया। इसके बाद मामला शांत हो गया। 
विज्ञापन


राजकरन राजभर ठेकेदार डीके मिश्रा के अधीन सेंचुरी मिल में काम करता था। चार दिन पूर्व ड्यूटी के दौरान अचानक उसका स्वास्थ्य बिगड़ गया। कारखाने की डिस्पेंसरी में प्राथमिक उपचार के बाद हल्द्वानी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जहां उपचार के दौरान रविवार को राजकरण की मौत हो गई। उसके शव को लेकर परिजनों और कुछ मजदूरों ने शव को मिल के मुख्य द्वार पर रख दिया। उन्होंने ड्यूटी के दौरान मृत्यु होने पर मिलने वाले देयकों के भुगतान की मांग की। मिल प्रबंधन का कहना था कि मजदूर की मौत हृदय गति रुकने से हुई है।
विज्ञापन


वहां पहुंचे क्षेत्रीय विधायक नवीन दुम्का ने मृतक के परिजनों के समर्थन में मिल के मुख्य द्वार पर धरना दिया। बाद में मिल प्रबंधन ने कारखाने के श्रमिक संगठनों के साथ वार्ता की। मृतक ठेकेदार ने श्रमिक के परिजनों को करीब 4.25 लाख रुपये की अनुमन्य राशि दिलाने का लिखित आश्वासन दिया।

मिल के मुख्य संचालन अधिकारी जेपी नारायण ने भी घटना पर दुख जताया। कहा कि मृतक आश्रितों को मुआवजे संबंधी मसले पर राजनीति करना गलत है। उन्होंने कहा कि प्रबंधन बिना दबाव के तय मानकों के अनुसार निर्णय लेता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें