फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथी के हमले में मजदूर की मौत

विज्ञापन
रामनगर मृतक हिम्मत सिंह का फाइल फोटो। - फोटो : RAMNAGAR
विज्ञापन
रामनगर/मालधनचौड़ (नैनीताल)। मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। रामनगर में सोमवार रात मजदूरी कर वापस घर लौट रहे युवक पर हाथी ने हमला कर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक हिम्मत सिंह (32) पुत्र लक्ष्मण सिंह निवासी तुमड़िया डाम द्वितीय मालधन क्षेत्र सोमवार रात मजदूूरी करके घर लौट रहा था। इस दौरान रास्ते में तुमड़िया डाम द्वितीय के पास हाथी ने उस पर हमला कर दिया। हमले में मजदूर की मौत हो गई। मंगलवार सुबह रास्ते से गुजर रहे ग्रामीणों ने मजदूर का शव पड़ा देखा। ग्रामीणों ने मामले की सूचना वन विभाग और मालधन पुलिस को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना का पता चलते ही युवक के परिवार में कोहराम मचा गया। तराई पश्चिमी वन प्रभाग रामनगर के एसडीओ शिशुपाल सिंह रावत ने कहा कि सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची। मृतक के परिवार को विभाग ने फौरी राहत के तौर पर 10 हजार का चेक दे दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें