मिक्सी रिपेयरिंग करते दुकानदार
- फोटो : AMAR UJALA
रामनगर (नैनीताल)। लॉकडाउन में लोगों के घरों में सबसे ज्यादा जो उपकरण खराब हुआ उसमें मिक्सी प्रमुख है। ऐसा इसलिए क्योंकि घर बैठे लोगों ने टाइम पास और स्वाद बदलने के लिए तरह तरह के पकवान बनाए। कई लोगों की मिक्सी खराब हुई तो सिलबट्टे का भी सहारा लिया गया। अब दुकानें खुलीं तो लोग मिक्सी सही कराने दौड़ रहे हैं। शनिवार को इलेक्ट्रॉनिक रिपेयरिंग की दुकान में अधिकतर मिक्सी सही कराने वाले पहुंचे। दुकान स्वामी चंद्र शेखर, गिरीश चंद कुक्की और सोनू कुमार ने बताया कि मिक्सी के अलावा पंखे, पानी की मोटर की रिपेयरिंग करने का काम भी काफी आ रहा है। कॉपी किताबों की दुकान जरूर खुली लेकिन वहां अभी भीड़ देखने को नहीं मिल रही है।