कालाढूंगी (नैनीताल)। लॉकडाउन के चलते सड़कों में वाहनों की आवाजाही कम होने के कारण जंगली जानवर आबादी की ओर आने लगे हैं। जिम कॉर्बेट के बसाये गांव छोटी हल्द्वानी में तेंदुवे के मूमेंट से लोगों में दहशत है। छोटी हल्द्वानी निवासी वर्ड वाचर राजेश पवार ने बताया कि कई दिनों से तेंदुए को घूमते देखा जा रहा है। इसका वीडियो उनके घर पर लगे सीसीटीवी में रिकॉर्ड हुआ है। रात करीब 1 बजे से 2 बजे के बीच कई दिनों से तेंदुआ को घूमते देखा गया है। राजेश पवार के अनुसार तेंदुआ शिकार की तलाश में घूम रहा है। उन्होने ग्रमीणों से भी सावधानी बरतने की बात कही है।