फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: मनोरा रेंज में फायर लाइन काटने का काम शुरू

Sun, 29 Nov 2026 02:35 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। वनाग्नि की रोकथाम के लिए वन विभाग ने मनोरा रेंज के पटवाडांगर क्षेत्र में फायर लाइन काटने का काम शुरू कर दिया है। जंगलों में आग फैलने से रोकने के लिए रास्तों के किनारे सूखी घास, झाड़ियां, पत्तियां और पिरूल हटाए जा रहे हैं। वन क्षेत्राधिकारी नीतिन पंत ने बताया कि फायर लाइन काटने का कार्य 15 दिसंबर तक पूरा किया जाएगा। इसका उद्देश्य गर्मियों में फायर सीजन के दौरान जंगलों में आग फैलने से रोकना है। अभियान के दौरान हरे पेड़-पौधों को नुकसान पहुंचाए बिना सूखी वनस्पति हटाई जा रही है। वन क्षेत्रों में निगरानी भी बढ़ाई जा रही है ताकि आगामी फायर सीजन में वनाग्नि की घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें