भीमताल (नैनीताल)। विकास भवन परिसर भीमताल में स्थित जिला युवा कल्याण विभाग के कार्यालय में शनिवार को पीआरडी जवानों ने अपनी दो सूत्री मांगों को लेकर कैंडल मार्च निकाला। पीआरडी जवानों ने विकास भवन परिसर में कैंडल मार्च निकालते हुए सरकार से उनकी दो सूत्री मांगों को जल्द से जल्द पूरा करने को कहा। संगठन के जिलाध्यक्ष हरिकिशन ने बताया कि पीआरडी जवान बीते कुछ समय से सालभर का रोजगार देने, होमगार्ड की तरह मानदेय और डीए देने की मांग को लेकर कार्य बहिष्कार करने को मजबूर है। उन्होंने कहा कि पीआरडी जवानों को कम मानदेय में परिवार का खर्चा चलाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने सरकार से पीआरडी जवानों की मांग को जल्द से पूरा करने की मांग की है। साथ ही कहा अगर जल्द मांग नहीं मांगी गई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। यहां तरुण कुमार, राकेश कुमार आदि मौजूद थे।