फोटो - बिंदुखत्ता में परिवार रजिस्टर संबंधि जानकारी देती ग्राम पंचायत विकास अधिकारी ज्योति पां
लालकुआं। बिंदुखत्ता को राजस्व गांव का दर्जा दिलाए जाने के क्रम में शुक्रवार से परिवार रजिस्टर बनाने का कार्य प्रारंभ हो गया है। डीएम की ओर से बीते वर्ष 17 अगस्त को दिए निर्देशों के क्रम में बिंदुखत्ता के इंद्रानगर स्थित निजी स्कूल में इस कार्य का शुभारंभ ग्राम पंचायत विकास अधिकारी ज्योति पांडेय ने किया। वन अधिकार समिति बिंदुखत्ता के सदस्यों से सहयोग की अपील करते हुए 32 ग्रामों के प्रतिनिधियों को परिवार रजिस्टर सौंपे गए।
ग्राम पंचायत विकास अधिकारी ज्योति पांडेय ने बताया कि वन अधिकार समिति के निवेदन पर डीएम के निर्देश पर यह प्रक्रिया फिलहाल ऑफलाइन की जा रही है। भविष्य में इसे ऑनलाइन कर पंचायत से जोड़ा जाएगा। इस दौरान वन अधिकार समिति और ग्राम पंचायत विकास अधिकारी ने 61 पेंशन आवेदनों का सत्यापन भी किया। वहां इस दौरान सहायक समाज कल्याण अधिकारी पूजा भट्ट, वन अधिकार समिति के अध्यक्ष अर्जुन नाथ, सचिव भुवन भट्ट, भाजपा मंडल अध्यक्ष जगदीश पंत, महिला मोर्चा अध्यक्ष चंद्रकांता गाड़िया, युवा मोर्चा अध्यक्ष मनीष बोरा, संरक्षक श्याम सिंह रावत आदि थे।