फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: बिजली लाइन में गार्डिंग और सेपरेटर लगाने का कार्य शुरू

Fri, 23 Feb 2024 02:31 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
नैनीताल। ऊर्जा निगम ने सूखाताल और पाइंस स्थित उपकेंद्रों से निकलने वाली एलटी और एचटी लाइनों की मरम्मत का काम शुरू कर दिया है। लाइनों में मरम्मत आदि का यह कार्य दो मार्च तक चलेगा। इस दौरान शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक शटडाउन के चलते बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
विज्ञापन



ऊर्जा निगम के उपखंड अधिकारी प्रियंक पांडे ने बताया कि बृहस्पतिवार को सूखाताल उपकेंद्र से निकलने वाली 33 केवी लाइन की मरम्मत कराई गई। इस कारण माल रोड, रिक्शा स्टेंड के पास के क्षेत्र में शटडाउन लिया गया। 23 फरवरी को माल रोड, एसबीआई मल्लीताल व पुलिस थाना क्षेत्र, 24 फरवरी को हाईकोर्ट, नैनीताल क्लब व सात नंबर क्षेत्र, 25 को हाईकोर्ट, सात नंबर क्षेत्र व इनकम टैक्स कार्यालय के आसपास के क्षेत्र, 26 को मस्जिद क्षेत्र, पुलिस थाना, अंडा मार्केट के आसपास, 27 को माल रोड, शीलामार व सिलबटन होटल और इसके आसपास के क्षेत्र, 28 को होटल मनुमहारानी, मल्लीताल बाजार, नयना देवी मंदिर और आसपास, 29 को माल रोड, तल्लीताल स्थित चर्च, तल्लीताल बाजार क्षेत्र, एक मार्च को कुमाऊं विश्वविद्यालय परिसर व सूखाताल पंप हाउस क्षेत्र, दो मार्च को आयारपाटा व किरलानी कंपाउंड क्षेत्र में विद्युत लाइनों की मरम्मत का काम होगा। उन्होंने बताया कि उक्त तिथियों को एलटी व एचटी लाइनों की गार्डिंग व लाइनों में सेपरेटर लगाने का काम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें