रामनगर में जंगल से गिल्टे काटकर ले जाते वन तस्कर। जितेंद्र पपनै
- फोटो : Amar ujala
तराई पश्चिमी वन प्रभाग के आमपोखरा रेंज के जंगल से दिनदहाड़े लकड़ी तस्करी हो रही है। सोमवार को भी आमपोखरा लाइन पार में दिनदहाड़े सागौन के पेड़ काटे गए, लेकिन विभाग को इसकी भनक तक नहीं लग सकी। अपराह्न करीब 3:30 बजे तस्कर इन गिल्टों को साइकिलों से ले जा रहे थे। इन पर विभाग की नजर तो नहीं पड़ी लेकिन अमर उजाला ने यह नजारा कैमरे में कैद किया।
एसडीओ कलम सिंह बिष्ट से जानकारी चाही तो उन्होंने संज्ञान लेते हुए विभाग को गश्त के लिए उक्त क्षेत्र में भेज दिया है। अब देखना यह है कि विभागीय टीम तस्करों तक पहुंच पाती है या मामले को रफा-दफा कर देती है।