फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: एक किक में जीता गोल्ड पदक

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
हल्द्वानी। छह साल की उम्र से प्रशिक्षण ले रहे द्वाराहाट के 18 वर्ष के भाषित मठपाल 12वीं कक्षा के छात्र हैं। मानसखंड खेल परिसर में आयोजित 32वीं राज्य स्तरीय ताइक्वांडो स्पर्धा में भाषित ने तय मानक 12 के अंतर को अपनी एक ही किक से हासिल कर लिया। उनका नेशनल टूर्नामेंट के लिए चयन हुआ है। वह अब तक विभिन्न स्तर के 21 मुकाबलों में हिस्सा ले चुके हैं। उन्होंने जिला स्तर के आठ मुकाबलों में सात गोल्ड, राज्य स्तर की सात स्पर्धाओं में पांच गोल्ड व दो सिल्वर जीते हैं। उनके पिता शिक्षक और माता गृहणी हैं। भाषित केन्या में आयोजित प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे हैं।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें