फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: पांच मिनट में मिलेगी ऑटो और टैक्सी की सुविधा

Mon, 13 Oct 2025 12:54 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
फोटो 12 अक्तूबर 03- ऑटो के माध्यम से एप्लिकेशन की लांचिंग करते लोग। संवाद।
विज्ञापन
रामनगर। रामनगर में अब लोगों को ऑटो व टैक्सी के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। अल्मोड़ा निवासी दीप चंद्र पांडेय ने रविवार को हिटोहिटो एप लांच किया। उन्होंने कहा कि एप के माध्यम से लोग पांच मिनट के भीतर ऑटो और टैक्सी को बुलाकर अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे।
विज्ञापन

दीप चंद्र पांडेय बताते हैं कि रामनगर में पर्यटकों की आवाजाही ज्यादा रहती है। इसे देखते हुए उन्होंने रामनगर से यह सुविधा शुरू की है। नैनीताल जिले के रामनगर में भी लोग बड़े शहरों में चलने वाले ओला, उबर सेवा की तरह घर बैठ ऑटो और टैक्सी बुक करा सकेंगे। हिटोहिटो नामक एप्लिकेशन से जुड़ी ऑटो, टैक्सी एक क्लिक पर आपके द्वार तक पहुंचेंगे। शुरुआत में उन्होंने 27 ऑटो को इस एप्लिकेशन से जोड़ा है। आगे अन्य वाहनों को भी जोड़ा जाएगा।




एंबुलेंस भी पहुंचेगी घर

उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में आए दिन सड़क दुर्घटनाएं होती हैं। दुर्गम क्षेत्रों में कई बार एंबुलेंस की सुविधा आसनी से नहीं मिल पाती है। इस समास्या से निजात दिलाने में यह ऐप कारगार साबित हो सकता है क्योंकि इस ऐप्लिकेशन से लोगों को एंबुलेंस की सुविधा भी मिलेगी। इससे घायलों को समय से अस्पताल पहुंचाया जा सकेगा। दीप चंद्र पांडेय ने बताया कि पांच लाख रुपये से वर्ष 2022 में यह एप्लिकेशन तैयार हो गया था। स्टेट ट्रांसपोर्ट अथॉरटी (एसटीए) से लाइसेंस लेने के बाद उन्होंने एप्लिकेशन को शुरू किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें