फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: भीमताल में रिक्शा और नाव चलाएंगी महिलाएं

Sat, 04 Jan 2025 02:06 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
भीमताल। न्याय पंचायत थपलिया मेहरागांव के पांडेगांव में शुक्रवार को उज्जवला स्वायत्त सहकारिता की ओर से महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने को लेकर बैठक की गई। इसमें महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के साथ उनकी आजीविका बढ़ाने के लिए भीमताल क्षेत्र में पिंक रिक्शा संचालन शुरू करने और महिलाओं की ओर से नाव संचालन का प्रस्ताव पारित किया गया। जंगलियागांव की निवर्तमान ग्राम प्रधान राधा कुल्याल ने बताया कि न्याय पंचायत का कलेक्शन सेंटर थपलिया मेहरागांव में बनाया जाएगा। यहां महिलाएं अपने पहाड़ी उत्पादों को एक स्थान पर इकट्ठा कर पाएंगी। इसके लिए जिला प्रशासन से धनराशि की मांग की जाएगी। वहां दुर्गा देवी, लक्ष्मी आर्य, चंपा, दीपा, भावना, मुन्नी, भावना चनौतिया, इंद्र मेहरा, अवनीश पांडे, भास्कर जोशी, जगदीश जोशी, चंदन बिष्ट, चारु बिष्ट आदि थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें