फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं का कोतवाली में एक घंटे तक हंगामा, बिंदुखत्ता में मेड़ को लेकर हुए विवाद में आरोपियों को संरक्षण देने का आरोप

विज्ञापन
लालकुआं कोतवाली में महिलाओं को समझाते पुलिस कर्मी। - फोटो : LALKUAN
विज्ञापन
बिंदुखता (नैनीताल)। मंगलवार को हुई मारपीट के मामले में पुलिस पर आरोपियों को संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए बुधवार को महिलाओं ने कोतवाली में एक घंटे तक हंगामा किया। महिलाओं के तेवर देख पुलिस ने सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

दोपहर को घोड़ानाला क्षेत्र से काफी संख्या में महिलाएं कोतवाली पहुंचीं। आरोप लगाते हुए कहा कि मंगलवार को घोड़ानाला निवासी बलबीर सिंह गुसाईं और उसके बेटों ने खेत की मेड़ के विवाद के दौरान गांव की महिलाओं के साथ मारपीट की थी। जिसकी तहरीर ग्रामीणों ने कोतवाली में दी। उन्होंने आरोप लगाया कि कोतवाली पुलिस आरोपियों को संरक्षण दे रही है। साथ ही उन्हें घर से बुलवाकर पीड़ितों के खिलाफ ही मुकदमा दर्ज कर रही है।
बाद में वरिष्ठ उपनिरीक्षक रोहतास सागर ने महिलाओं को कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिस पर मामला शांत हुआ। इस दौरान पुष्पा देवराड़ी, पुष्पा मेहर, बसंती बिष्ट, गांगुली देवी, ललिता देवराड़ी, कांति गढ़िया, पार्वती देवी, महादेवी देवी, लक्ष्मी गढ़िया, मुन्नी देवी, मानुली देवी, निर्मला शाही, पुष्पा तिवारी, राधा देवी, शांति देवी, भावना देवी, गंगा देवी, गोमती देवी, कुसुम देवी आदि मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें