फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uk: अंकिता भंडारी के लिए दरांती लेकर सड़क पर उतरी मातृशक्ति, सीबीआई जांच की मांग

Mon, 29 Dec 2025 12:55 PM IST
गायत्री जोशी अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

हल्द्वानी में अंकिता भंडारी हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग करते हुए रविवार को पहाड़ी आर्मी समेत विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने शहर में जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
अंकिता भंडारी को न्याय दिए जाने की मांग को लेकर बुद्धपार्क से निकाली गई रैली में दरांतियां लहराती मह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हल्द्वानी में अंकिता भंडारी हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग करते हुए रविवार को पहाड़ी आर्मी समेत विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने शहर में जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। हाथों में दराती लिए प्रदर्शनकारी महिलाएं हत्याकांड में शामिल वीआईपी व्यक्तियों के नाम उजागर कर उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रही थीं।

विज्ञापन


लोगों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र मामले में कार्रवाई नहीं हुई तो वह आंदोलन को तेज करेंगे।बुद्ध पार्क में एकत्रित प्रदर्शनकारियों ने हाथों में तख्तियां लिए नारेबाजी करते हुए एसडीएम कोर्ट तक जुलूस निकाला। इससे पूर्व हुई सभा में वक्ताओं ने इस हत्याकांड की निष्पक्ष जांच की मांग की। उन्होंने कहा एक महिला की ओर से वायरल किए जा रहे ऑडियो में जिन नेताओं के नाम सामने आ रहे हैं उन सभी पर कड़ी कार्रवाई हो। 

प्रदर्शनकारियों ने सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा। इसमें उन्होंने अंकिता के गुनहगारों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की।प्रदर्शनकारियों में पहाड़ी आर्मी के हरीश रावत, हिमांशु शर्मा, राजेंद्र कांडपाल, कविता जीना, कार्तिक उपाध्याय, बसंत सिंह, मोहन सिंह बोरा, काजल खत्री आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें