फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वट सावित्री: महालक्ष्मी, बुधादित्य और सौभाग्य योग में किया व्रत, 16 श्रृंगार में सज धज कर पहुंची सुहागिन

Sat, 16 May 2026 09:48 AM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी

सार

वट सावित्री व्रत शनिवार को अमावस्या, शनि जयंती और कई शुभ योगों के संयोग में श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया गया।
विज्ञापन
वट सावित्री व्रत के अवसर पर पूजा-अर्चना करती महिलाएं। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अखंड सौभाग्य का व्रत वट सावित्री शनिवार को मनाया गया। अमावस्या होने और शनि जयंती एक साथ होने से शानदार योग रहा। भरणी नक्षत्र, एवं सौभाग्य योग बनने, चतुष्करण योग के सानिध्य में इस अमावस्या का विशेष महत्व है। ज्योतिष त्रिभुवन उप्रेती ने बताया इस दिन मेष राशि में चंद्रमा का संचार हो रहा है। ज्योतिष डॉ.मंजू जोशी ने बताया वट सावित्री पर्व पर महालक्ष्मी, बुधादित्य और सौभाग्य योग निर्माण हो रहा है।
विज्ञापन


शहर के मंदिरों में भीड़ रही और वट वृक्ष के नीचे बैठकर 16 श्रृंगार में सज धज कर पहुंची सुहागिनों ने सावित्री-सत्यवान और यमराज की पूजा की। वृक्ष में रक्षा सूत्र बांधकर आशीर्वाद मांगा। वृक्ष की सात बार परिक्रमा की।माता सावित्री को अर्पित किया हुआ श्रृंगार व भेंट इत्यादि दान किया। बाद में जरूरतमंदों को सामर्थानुसार दान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें