फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: महिलाओं ने खुद दी सजा...छेड़छाड़ करने वालों के मुंह में काली पोतकर लगाया बिच्छू, जमकर की पिटाई

Sat, 01 Aug 2026 11:45 AM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, भवाली

सार

रामगढ़ के सतोली में काम की तलाश में आए मजदूरों ने युवतियों से छेड़छाड़ की, जिससे भड़के ग्रामीणों ने दो आरोपियों के मुंह में काली पोतकर बिच्छू लगा दिया और जमकर पिटाई की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
युवतियों से छेड़छाड़ करने वाले मजदूरों के मुंह में काली पोतने के साथ लगाया बिच्छू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामगढ़ ब्लॉक की ग्राम पंचायत सतोली में शुक्रवार को काम की तलाश में पहुंचे मजदूरों ने क्षेत्र की महिलाओं और युवतियों के साथ छेड़छाड़ कर दी। युवतियों के साथ छेड़छाड़ करने पर स्थानीय लोगों और युवतियों ने दो युवकों के मुंह में काली पोतने के साथ बिच्छू लगा दिया। दोनों युवकों की ओर से मारपीट की कोशिश करने पर नाराज ग्रामीणों ने उनकी पिटाई कर दी। दोनों युवकों के मुंह में काली पोतने और बिच्छू लगाने की वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रही है।
विज्ञापन


घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया। भवाली कोतवाल प्रकाश मेहरा ने बताया कि पांच से दस मजदूर काम की तलाश में आए थे। उनमें से कुछ लोगों ने युवतियों के साथ छेड़छाड़ कर दी। विरोध करने पर मारपीट करने पर लोगों और युवतियों ने दो युवकों को बिच्छू लगाने के साथ उनके मुंह में काली पोत दी। उन्होंने कहा दोनों को हिरासत में लिया गया है। तहरीर मिलते ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें