फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में काम करने के साथ मास्क बनाने में जुटी महिलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। लॉकडाउन में घरों का काम निपटाने के साथ महिलाएं अब मास्क बनाने में जुटी हुई हैं। भीमताल के मेहरागांव में महिलाएं रोजाना 100 से अधिक मास्क बनाकर डॉक्टरों और लोगों को बांटकर कोरोना वायरस से लड़ने के लिए जागरूक कर रही हैं। जीवन वर्षा कला संगम समिति सचिव प्रगति जैन और अध्यक्ष वर्षा आर्या ने बताया कि उनकी तरफ से महिलाओं को मास्क बनाने के लिए साड़ी और कपड़ा दिया जा रहा है। जिससे महिलाएं मास्क बना रही हैं। मेहरागांव की गीता पाठक, तन्नू मेहरा और सीमा अपने घरों में रोजाना 100 से अधिक मास्क बना रही हैं। मास्क बनाकर उन्हें इक्ट्ठा कर डॉक्टरों और लोगों को मुहैया करा रहे हैं। महिलाओं ने बताया कि वह घरों का कामकाज निपटाने के बाद मास्क बना रही हैं। ताकि लोगों तक मास्क पहुंच सके। उन्होंने बताया कि भवाली, भीमताल, मेहरागांव, घोड़ाखाल और फरसौली क्षेत्र में मास्क बांटे जा चुके हैं। महिलाओं ने लोगों से कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए घरों में रहने की अपील की है। महिलाओं की पहल की क्षेत्रवासियों ने सराहना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें