फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की निगरानी में बिका राशन

विज्ञापन
सरकारी राशन की दुकान में जमा भीड़। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। सरकारी राशन की दुकानों पर राशन की पहली खेप पहुचते ही कार्डधारको की भीड़ उमड़ पड़ी। लगातार बढ़ रही भीड़ को देखते हुये इन दुकानों पर पुलिस की तैनाती करनी पड़ी। सरकार के द्वारा तीन माह का राशन देने की घोषणा के बाद से ही लोग राशन लेने का इंतजार कर रहे थे। राशन की पहली खेप सरकारी राशन की दुकानों पर पहुंचते ही लोगों की भीड़ इन दुकानों पर उमड़ पड़ी। लोग सुबह सात बजे से ही दुकानों के आगे जमा होने लगे। कुछ घंटों तक कोई भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करता नजर नही आ रहा था। जब पुलिस पहुंची तब जाकर लोग दूर दूर खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते नजर आये। सहायक खाद्यान्न निरीक्षक कमलेश बुधाकोटी ने बताया कि कई सरकारी राशन की दुकानों में राशन उपलब्ध करा दिया गया है। राशन के साथ चने व मसूर की दाल भी दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें