मुक्तेश्वर/रामनगर। आईवीआरआई मुक्तेश्वर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर बेहतर कार्यों के लिए महिलाओं को सम्मानित किया गया। परिसर के संयुक्त निदेशक डॉ. यशपाल सिंह मलिक ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं का जीवन संघर्षों से भरा रहता है। ग्राम प्रधान पुष्पा आर्या, नीतू बिष्ट, गंगा देवी, गीता बिष्ट, प्रियंका ने अपने अनुभव साझा किए। महिलाओं के लिए म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस दौरान संगीता मलिक आदि मौजूद रहे। रामनगर के चित्रकूट चोरपानी में युवा सांस्कृतिक कला मंच ने विचार गोष्ठी का आयोजन किया। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख मंजू नेगी, संजय नेगी, शीला शर्मा, विक्रम भट्ट, आनंद सिंह नेगी, दिनेश पांडेय, नंद राम, चिंता राम, प्रभात ध्यानी आदि मौजूद रहे।